undefined

अज्ञात वाहन की टक्कर से 6 जायरीनों की मौत, 10 घायल

हादसे में छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पांच लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक और घायल लखीमपुर खीरी जिले के  तिकुनिया और सिंगाही के रहने वाले हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 6 जायरीनों की मौत, 10 घायल
X


बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के शिव दहा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पांच लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक और घायल लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया और सिंगाही के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक एक महिंद्रा गाड़ी में सवार 16 यात्री अम्बेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ के दर्शन करके लौट रहे थे। तभी पयागपुर थाना क्षेत्र के शिव दहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगते हुए कहा कि अगर समय से मौके पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल इफ्तिखार हैदर का कहना है कि 11 बजे के आसपास दुर्घटना हुई और हम लोग तीन बजे अस्पताल पहुंच पाए, इसलिए कई गम्भीर घायल की अस्पताल पहुंच कर मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Next Story