undefined

यूपी -बिहार की स्थिति बदल देंगे: नितिन गडकरी

यूपी -बिहार की स्थिति बदल देंगे: नितिन गडकरी
X

वाराणसी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 39वें स्थापना दिवस आयोजित किया गया। जिसमे वेबिनार के माध्यम से सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा की हमे कुछ और साल मिल जाये तो यूपी -बिहार की स्थिति बदल देंगे। हमे सिर्फ दो साल और दीजिए, हमने कर्जा लेजे लेकर 16 लेन की सड़क बनाई। पहले मेरठ से दिल्ली जाने के लिए काफी समय लगता था। पर हमने वह समस्या समाप्त करदी , जिससे भारत की जनता को फायदा मिला , समय के साथ साथ टाइम भी बचता है। ठीक इसी प्रकार हमने देश के विभिन स्थानों पर सड़क बनवाई। उन्होंने बताया कि देश में और 22 ग्रीन हाइवे बनाया जा रहा है, जिससे दिल्ली या गुजरात से दक्षिण भारत में माल ले जाना या मंगाना आसान हो जाएगा। वही पर दिल्ली अमृतसर का समय भी सिर्फ चार घंटे का होगया है। उसी प्रकार बई से दिल्ली 12 घंटे में जा सकते हैं। विभिन स्थानोंस्तनों पर सड़क का निमार्ण होने व्यापारी वर्ग को भी फायदा मिला है। सामान की आवाजाही सरल होगयी है।

वेबिनार में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। जिन्होंने ने कहा कि भारत में रोजगार के और नए अवसर बढ़ाने के लिए यहां बनी चीज का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा को भारत में गुणवत्ता उत्पादन तैयार हो, जिससे लोगो रोज़गार भी मिलेगा। हालांकि देश में कई उत्पादन होने लगे है। जिनमे से एक मोबाइल भी है। जोकि पहले विदेश से आयात करनी पढ़ती थी। पर अब यह भारत में ही बन रहा है जिससे लोगो को रोज़गार भी मिल रहा है। और आने वाले समय में रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा दिया जायेगा।

Next Story