यूपी के मंत्री सतीश महाना की पुत्र वधु राधिका का कैंसर से निधन
महाना के बेटे करन की पत्नी लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से पीडित थीं।

X
नयन जागृति7 Sep 2020 6:43 AM GMT
कानपुर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की पुत्र वधू राधिका महाना का रविवार का कैंसर के चलते देर रात निधन हो गया। महाना के बेटे करन की पत्नी लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से पीडित थीं। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।
राधिका के निधन की सूचना सोमवार की सुबह मिली। इसके बाद शोक संवेदना जताने वाले पहुंचने लगे। खुद सतीश महाना इस समय कोरोना संक्रमण से पीडित हैं।
Next Story