undefined

उप्र मतगणनाः भाजपा 241 और सपा 109 सीट पर आगे हुयी, जानियें दिग्गजों की स्थिति

उप्र मतगणनाः भाजपा 241 और सपा 109 सीट पर आगे हुयी, जानियें दिग्गजों की स्थिति
X

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिये गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती सवा तीन घंटे के दौरान 388 सीटों के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 241 और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी (सपा) ने 109 सीटों पर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 388 सीटों के शुरुआती रुझान में 241 सीट पर भाजपा और 109 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे हैं। बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा योगी सरकार में मत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्या भी शामिल हैं। मतगणना के रुझान के मुताबिक भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 10 एवं निषाद पार्टी 05 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 07 एवं सुभासपा एक 04 पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 04 और बसपा 05 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीट पर और जद यू 01 सीट पर आगे चल रही है। ये रूझान डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गिनती के आधार पर जारी किये गये हैं। अभी तक किसी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

Next Story