undefined

देश की सबसे बड़ी होगी यूपी की फिल्म सिटी

देश की सबसे बड़ी होगी यूपी की फिल्म सिटी
X

ग्रेटर नोएडा। यमुना अथॉरिटी एरिया में बसाई जाने वाली फिल्म सिटी देश में सबसे बड़ी होगी। मुंबई की फिल्म सिटी मात्र 58 एकड़ में है। यहां 1 हजार एकड़ में बसाए जाने वाली फिल्म सिटी में एक लाख से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें बच्चों के लिए फिल्म निर्माण, एनिमेशन, फिल्म लेखन, डिजिटल और म्यूजिक के लिए देश में पहली बार अलग से स्टूडियो बनाने की तैयारी है।

सहूलियतों के लिए यूपी की फिल्म पॉलिसी में भी बदलाव हो सकता है। जनवरी तक निर्माण के लिए डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो जाएगी। यीडा सिटी में फिल्म सिटी बसाने का फैसला शासन से होने के बाद यमुना अथॉरिटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन ने बुधवार को यमुना अथॉरिटी से फिल्म सिटी को लेकर कई जानकारियां मांगी। सूत्रों ने बताया कि शासन की ओर से एक-दो दिन में यमुना अथॉरिटी को इस परियोजना के संबंध में नोडल एजेंसी बनाने की घोषणा हो सकती है।

Next Story