undefined

उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी घोषित
X

लखनऊ। काफी अरसे बाद उत्तर प्रदेश भाजपा ने नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बीजेपी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की।इनमें कुछ नए चेहरों को जगह मिली है तो कुछ पुराने चेहरों को पद्दोन्नति मिली है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा काफी समय से पैंडिंग पडी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई । प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी ट्विट कर आशा जताई कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए अपने संकल्प व सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करेंगे। वाराणसी से मनीष कपूर को प्रदेश का कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि बरेली से संजीव अग्रवाल को प्रदेश सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में लक्ष्मण आचार्य वाराणसी अनु. जनजाति, पंकज सिंह नोएडा सामान्य, विजय बहादुर पाठक लखनऊ सामान्य, कान्ता कर्दम मेरठ अनु. जाति, सलिल विश्नोई कानपुर सामान्य, दयाशंकर सिंह बलिया सामान्य, सुरेंद्र नागर नोएडा पिछड़ा, सतपाल सैनी मुरादाबाद पिछड़ा, पद्मसेन चैधरी बहराइच पिछड़ा व प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष कपूर कोषाध्यक्ष वाराणसी, संजीव अग्रवाल बरेली सहकोषाध्यक्ष, जेपीएस राठौर शाहजहांपुर सामान्य, गोविंद नारायण शुक्ल अमेठी सामान्य, अश्वनी त्यागी मेरठ सामान्य, अमरपाल मौर्य प्रतापगढ़ पिछड़ा, सुब्रत पाठक कन्नौज सामान्य, अनुप गुप्ता लखीमपुर सामान्य व प्रियंका रावत बाराबंकी अनु. जाति प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

Next Story