undefined

7 सीटों पर 3 नवंबर को पड़ेंगे वोट, स्वार सीट पर अभी चुनाव नहीं

मल्हनी- जौनपुर, बांगरमऊ- उन्नाव ,देवरिया ,स्वार-रामपुर ,टूण्डला- फिरोजोबाद, बुलंदशहर, घाटमपुर- कानपुर और नौंगाव सादात सीट पर चुनाव होंगे। यूपी की इन 8 सीटों में से 5 सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं

7 सीटों पर 3 नवंबर को पड़ेंगे वोट, स्वार सीट पर अभी चुनाव नहीं
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर 8 में से 7 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। सात सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे। सपा के कद्दावर नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद खाली हुई रामपुर की स्वार सीट पर अभी चुनाव नहीं होंगे।

आज चुनाव आयोग ने जिन 7 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है, उसमें अमरोहा की नौगांव सादात, बुलंदशहर, टूंडला, देवरिया, मल्हनी, घाटमपुर और उन्नाव की बांगरमऊ सीट शामिल है। बता दें इन सात सीटों में से 6 पर 2017 में कब्जा रहा था, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी।

1- मल्हनी, जौनपुर -

जौनपुर की सीट सपा ने जीती थी। पारसनाथ यादव यहां से विधायक थे। इनके निधन के कारण ये सीट खाली हुई है।

2- बांगरमऊ, उन्नाव-

रेप कांड में दोषी साबित कुलदीप सिंह सेंगर की सदस्यता जाने के कारण ये सीट खाली हुई है।

3- देवरिया-

भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण ये सीट खाली हुई है।

4- स्वार, रामपुर-

कम उम्र साबित होने के कारण आजम खान के बेटे अबदुल्ला आजम की सदस्यता खत्म कर दी गई थी।

5- टूण्डला, फिरोजाबाद-

एसपी सिंह बघेल के भाजपा से सांसद बनने के बाद से ये सीट खाली चल रही है।

6- बुलंदशहर-

भाजपा के वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन के कारण ये सीट खाली हुई है।

7- घाटमपुर, कानपुर-

योगी सरकार में मंत्री कमलरानी वरूण के निधन से ये सीट खाली हुई है।

8- नौंगाव सादात, अमरोहा -

योगी सरकार के मंत्री जिनका कोरोना से निधन से सीट खाली हुई है।

Next Story