undefined

एक्सप्रेस वे पर चलती एसी बस में महिला से दुष्कर्म

महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस को पकड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी बस में दिल्ली की एक महिला से रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस बस में 45 यात्री सवार थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस को पकड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहिणी के सेक्टर 21 निवासी महिला ने डायल 100 पर उसके साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी। दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 21 निवासी उक्त विवाहित महिला की ओर से मथुरा के मांट थाने पर आरोपी बहराइच के उर्रा बाजार थाना मोतीपुर निवासी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गई है। उक्त प्राइवेट एसी बस लखनऊ से दिल्ली के लिए शुक्रवार शाम को चली थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर बस से एक महिला ने फोन ने पुलिस को डायल 100 पर सूचना दी। इसके बाद पीआरबी ने बस का पीछा कर उसे रोका और युवक को पकड़ कर बस को भी अपने कब्जे में ले लिया। हैरत की बात यह है कि उक्त बस में 45 सवारियां थीं, जिन्हें दूसरी बसों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story