undefined

अयोध्या में दीपोत्सव पर पांच लाख पचास हजार दीप बनाएंगे विश्व रिकाॅर्ड

दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर नया विश्व रिकाॅर्ड कायम करने के लिए एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक झिलमिलाएंगे। नया गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड बनते देखने के लिए लोगों में उत्साह है।

अयोध्या में दीपोत्सव पर पांच लाख पचास हजार दीप बनाएंगे विश्व रिकाॅर्ड
X

अयोध्या। अयोध्या में राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाकर नया गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। मुख्य कार्यक्रम सुबह दस बजे से नृत्योत्सव के साथ शुरू हो गया।

अयोध्या में आज शाम को दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर नया विश्व रिकाॅर्ड कायम करने के लिए एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक झिलमिलाएंगे। नया गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड बनते देखने के लिए लोगों में उत्साह है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे। दीपोत्सव से एक दिन पहले अयोध्या सज-संवर चुकी है और आज सुबह से वहां रंगारंग आयोजनों की शुरूआत हो गई। रामायण पर आधारित 11 झांकियां यहां दीपोत्सव कार्यक्रम को और भी मनोहारी रूप दे रही हैं।

पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अफसरों व विशिष्ट अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर साकेत काॅलेज से रवाना किया।

Next Story