undefined

यमुना एक्सप्रेस-वे तेज रफ्तार ने ली तीन की जान

दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में से केवल एक महिला पवन कुमारी पाण्डेय की पहचान हो पाई है। दो पुरुषों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे तेज रफ्तार ने ली तीन की जान
X


मथुरा। बीती रात एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार के आगे चल रहे कैंटर से टकराने से उसमें बैठी एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 12.30 बजे तब हुआ, जब गाड़ी बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के 137 किलोमीटर निशान के पास नोएडा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी, जिससे अर्टिगा में सवार नेपाल के सोमाली बड़ा निवासी पवन कुमारी पांडेय उर्फ लक्ष्मी (27 वर्ष) व दो अन्य पुरुषों की मौत हो गई। हादसे में आजमगढ़ निवासी कार चालक प्रवेश, ममता, प्रकाश, गोविंद, और यम बहादुर सहित करीब आधा दर्जन लोग हादसे में घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक एस तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में से केवल एक महिला पवन कुमारी पाण्डेय की पहचान हो पाई है। दो पुरुषों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story