undefined

योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण

उन्होंने कहा कि अपना इतिहास भूलने वाली कौम अपना भूगोल भी सुरक्षित नहीं रख सकती। उनके दौरे से पहले से ही मिहिर भोज के वंशज होने का दावा करने वाले राजपूतों और गुर्जरों में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा।

योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण
X

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सात जिलों के दौरे के कार्यक्रम के तहत बुधवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अपना इतिहास भूलने वाली कौम अपना भूगोल भी सुरक्षित नहीं रख सकती। उनके दौरे से पहले से ही मिहिर भोज के वंशज होने का दावा करने वाले राजपूतों और गुर्जरों में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश में गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग थे। हम जाति के बंधन में बंधे थे। हम संप्रदाय के बंधन में बंधे थे। कोई भी विदेशी आक्रांता आता था, वो हमारी बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले कोई कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी। दुर्गा पूजा का त्योहार नहीं मनाने दिया जाता था। तब कोई विदेशी आक्रमणकारी तो यहां शासन नहीं कर रहा था, लेकिन आज की स्थिति बदली है। आज सभी व्यवस्था हो रही है। 2017 में हमारी सरकार बनने के तुरंत बाद अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया गया। बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए हमें राष्ट्रधर्म को सर्वाेपरि रखना होगा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट आए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में अब विकास की बात होती है। पहले जहां गुंडाराज था, वहां अब निर्यात और निवेश का माहौल है। मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में आए थे। एनसीआर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पूरे प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों को भी लाभ होगा। वहीं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी का फायदा उत्तर भारत तक होगा। इससे रोजगार और विकास के नए आयाम बनेंगे।

मूर्ति के नीचे लगी पट्टिका पर गुर्जर शब्द किसी ने मिटा दिया था। इस बात के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन दोबारा उसे लिखवाया गया। वहीं दादरी में आज सुबह भी सैनिटाइजेशन का काम निगम ने किया। दूसरी ओर सुबह से हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोग अपने को वहां रखी कुर्सियों से बचा रहे हैं।

Next Story