जन्मदिन पर पुलिस हिरासत में रोया सुशील कुमार

Update: 2021-05-27 07:14 GMT

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार का स्वर्ण पदक विजेता सुशील कुमार बुधवार को अपने जन्मदिन पर क्राइम ब्रांच के दफ्तर में फकक-फकक रो पड़ा। दरअसल, इस बार उसके जन्मदिन पर उसके साथ न तो परिवार का कोई सदस्य था और न ही कोई नाते-रिश्तेदार। सुबह से शुरू होने वाला शुभकामनाओं का वह पुराना दौर नहीं था। इस बार उसके पास महज कुछ मिनटों के लिए उसका भाई ही उपस्थित हो सका।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपने जन्मदिन के अवसर पर क्राइम ब्रांच की हिरासत में सुशील की आंखें नम थीं। चेहरा उदास था और सुबह से ही वह परेशान लग रहा था। वह न तो कुछ ठीक से खा रहा था, न ही ठीक से बातें कर रहा था। उसका परेशान होना भी लाजिमी था। इसके पहले जहां उसके जन्मदिन पर घर-परिवार में जश्न का माहौल रहता था, वहीं इस बार वह अकेला था। वह भी पुलिस की हिरासत में एक कैदी की तरह। उसकी खामोशी उसकी मनोदशा को साफ बयां कर रही थी।

Similar News