पंजाबी सिंगर मीका सिंह का फार्महाउस सील

Update: 2022-12-01 08:14 GMT

नई दिल्ली- गैर कानूनी ठंग से बनीं इमारतों को तोडे जाने का सिलसिला जारी  हैं इसी कड़ी में झील के किनारे बनें पंजाबी सिंगर मीका सिंह के फार्महाउस को भी सील कर दिया गया हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग  ने सोहना में दमदमा झील के पास जलाशय क्षेत्र में लोकप्रिय पंजाबी गायक मीका सिंह के फार्महाउस सहित तीन फार्महाउस को सील कर दिया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एक अधिकारी ने कहा, "सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य और अन्य में एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस बल की मदद से सोहना में दमदमा झील के पास जलाशय क्षेत्र में तीन अनधिकृत फार्महाउसों के खिलाफ एक विध्वंस-सह-सीलिंग अभियान चलाया गया। शासन की इस कार्यवाही से लोगो में खलबली मची हुई है। फार्महाउस सीलिंग के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजद था। 

Similar News