फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी एडिशनल डीसीपी, दिल्ली पुलिस, सीबीआई की गिरफ्त में

Update: 2020-09-10 07:28 GMT

दिल्ली। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ छेड़े अभियान में सीबीआई को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। भ्रष्टाचार के संबंध में मिली गोपनीय शिकायत के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक एडिशनल डीसीपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञातव्य हो एडिशनल डीसीपी पर फर्जी दस्‍तावेजों का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एडिशनल डीसीपी संजय सिंह ने DANIPS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) में चयनित होने के लिए एक समान नाम वाले दूसरे अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया था। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया यह आरोप सही पाया गया है। घटना से संबंधित सबूत जुटाने के लिए सीबीआई ने आरोपी आईपीएस अधिकारी संजय सिंह के कार्यालय और आवास पर सर्च अभियान चलाया। इस मामले में सीबीआई आगे जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News