महंगी हुई कार, पीएनजी और सीएनजी पर भी महंगाई की मार

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पीएनजी की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की है जबकि सीएनजी 70 पैसे महंगा हुआ है। बढ़ी हुई कीमतें 2 मार्च, 2021 को सुबह 6 बजे से लागू होगी।

Update: 2021-03-02 06:44 GMT

नई दिल्ली। एलपीजी के बाद आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पीएनजी की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की है जबकि सीएनजी 70 पैसे महंगा हुआ है। बढ़ी हुई कीमतें 2 मार्च, 2021 को सुबह 6 बजे से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पीएनजी की कीमत 43.40 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, सीएनजी की कीमत 28.41 रुपए प्रति एससीएम हुई।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी पीएनजी 70 पैसे महंगी हुई है। अब गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी 49.08 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ट्वीट कर यह जानकारी दी है। एक ट्वीट के मुताबिक, मुजफ्फरनगर और शामली में भी सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं। यहां अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत बढ़कर 57.27 रुपए हो गई। वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में पीएनजी का दाम 32.67 रुपए प्रति ैएमसीएम हो गया। कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में सीएनजी की कीमत 60.50 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।

इससे पहले एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मार्च, 2021 को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 90.50 रुपए का इजाफा किया। घरेलू पीएनजी ग्राहकों को आईजीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप के जरिए सेल्फ बिलिंग पर 15 रुपए का इन्सेंटिव मिलेगा। वहीं, प्ळस् सीएनजी स्टेशनों पर आईजीएल स्मार्ट कार्ड के द्वारा सीएनजी भरवाने पर 0।50 रुपए प्रति किलोग्राम का स्पेशल कैशबैक मिलेगा। इसके लिए ग्राहक को सुबह 11 बजे से शाम बजे और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीएनजी स्टेशन पर गाड़ी में गैस भरवाना होगा।

Similar News