कोहरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक की मौत, एक दर्जन घायल

बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर पिकअप व बस में टक्कर हो हुई। इसमें पिकअप चालक रहीम निवासी सवाई माधोपुर की मौत हो गयी जबकि नौ लोग घायल हो गए।

Update: 2021-01-14 07:35 GMT

मथुरा। आज भीषण कोहरे के बीच यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों में आधा दर्जन से अधिक वाहन टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

भीषण कोहरे के कारण आज सुबह बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर पिकअप व बस में टक्कर हो हुई। इसमें पिकअप चालक रहीम निवासी सवाई माधोपुर की मौत हो गयी जबकि नौ लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को आगरा के एस एन हास्पिटल में भर्ती है। दूसरी ओर राया क्षेत्र अंतर्गत एक अन्य हादसे में दो कैंटर आपस में टकरा गए। तभी पीछे से आ रही कई कार भी टकरा गईं। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई।  

Similar News