अखिलेश यादव की तरफ देख रही जनताः राजपाल सैनी
सपा कार्यलय पर हुआ पूर्व सांसद राजपाल सैनी-शिवान सैनी का जोरदार स्वागत, पार्टी में शामिल हुए दूसरे नेताओं रामनिवास पाल, उमादत्त शर्मा, हरेन्द्र पाल और देवेंद्र सिंह खालसा का भी हुआ अभिनन्दन;
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद राजपाल सैनी और उनके पुत्र शिवान सैनी सहित अन्य दलों से आये नेताओं का आज सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। पूरी पार्टी ने राजपाल सैनी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने के कारण जनपद मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वेस्ट यूपी में पिछड़ों और अति पिछड़ों के बीच सपा काफी मजबूत होगी। राजपाल सैनी ने भी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि 2022 में जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी और वेस्ट यूपी से पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव को सत्ता सौंपने का काम कार्यकर्ताओं के बल पर किया जायेगा।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को भव्य सभा का आयोजन किया गया। इसमें विगत दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्ण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष बसपा छोड़कर सपा में आये पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, उनके पुत्र शिवान सैनी के साथ ही पार्टी ज्वाइन करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा रामनिवास पाल, कांग्रेस छोड़कर आये वरिष्ठ नेता उमादत्त शर्मा, भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले सरदार देवेंद्र सिंह खालसा व भाजपा नेता हरेंद्र पाल का कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक मंच पर आकर यादगार स्वागत किया। सभा की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट और संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने राजपाल सैनी व उनके साथी नेताओं के सपा में आने पर 2022 में सपा के लिये जिले की चुनावी रणनीति के लिए कए मजबूत कदम बताते हुए जनपद की सभी सीटों पर सपा के जीतने का दावा किया।
पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजपाल सैनी ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों में पिछडो की वोट लेकर उनको सम्मान व अधिकार न देने के चलते पिछड़े वर्ग के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सपा में सभी वर्गों के सम्मान व सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष को देखते हुए पिछड़ी जाति के लोग सपा से जुड़कर इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट है। पिछडो व सर्वसमाज की आवाज़ सही मंच से बुलन्द करने के लिए उन्होंने सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है और आज भाजपा से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की ओर ही देख रही है।
पूर्व विधायक अनिल कुमार पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा ने कहा कि आज मजदूर किसान, युवाओं के उत्पीड़न वाली भाजपा सरकार से हर वर्ग के उत्पीड़न व दमन से मुक्ति के लिए सिर्फ सपा सरकार लाना ही एकमात्र विकल्प है तथा इसी विकल्प पर प्रदेश की राजनीती घूम रही है। अन्य दलों से आये मजबूत नेताओं से सपा को चुनाव में बड़ा फायदा होना तय है।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कई मंडलों के कोर्डिनेटर रहे सपा में शामिल हुए रामनिवास पाल ने कहा कि की भाजपा व अन्य दलों की पिछड़े वर्ग से उपेक्षा उनको बहुत महंगी पड़ेगी। सपा का पिछडो को सम्मान देना व सत्ता में भागीदारी देना कभी किसी से छुपा नही है इसलिए सपा में आकर पिछड़े वर्ग के लोगो को सपा से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस को अलविदा कहकर सपा में शामिल उमादत्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ जो अत्याचार का अभियान भाजपा की योगी सरकार ने चलाया है उसका जवाब ब्राह्मण समाज सपा के साथ जुड़कर 2022 के चुनाव में देने जा रहा है।
खतौली विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे शिवान सैनी व अकाली दल के सरदार देवेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान मजदूर युवाओं के उत्पीड़न, बढ़ती बेरोजगारी महंगाई देने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई केवल सपा लड़ने में सक्षम है। इसलिए वह सपा में आने के बाद 2022 के चुनाव में सपा की मजबूती के लिए पूरी मेहनत करेंगे। प्रोग्राम के दौरान अनेक सामाजिक संगठन के लोगो द्वारा भी पूर्व सांसद राजपाल सैनी व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवम सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया गया।
जनसभा को भाजपा छोड़कर आये हरेंद्र पाल, वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्दीकी, अंसार आढ़ती, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, मुफ़्ती जुल्फिकार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल, गौरव जैन, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, मेराजुद्दीन तेवड़ा, शौकत अंसारी, दीपक गम्भीर, फिरोज अंसारी, अलका शर्मा, बाला किन्नर, सतबीर त्यागी, इरशाद जाट, सरदार जसबीर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
सभा में मुख्य रूप प्रवेश कुमार,प्रधान रोशन,हरिओम सैनी,दीप्ति पाल,नरेश उपाध्याय, सलमान त्यागी,सैय्यद फरीद,वीरेंद्र तेजियांन,सावन कुमार एडवोकेट, अन्नू कुरैशी सभासद,ओमकार सभासद ,डॉ आबिद,नवेद रँगरेज,रामपाल सिंह पाल,पवन पाल,जगपाल सिंह गुर्जर,अभिषेक त्यागी,हरीश त्यागी,सन्दीप डबास, डॉ हनीफ अंसारी,विपिन चौधरी एडवोकेट, जोनी अरोरा,कृष्ण पाल मोरना,सरदार गुरमित सिंह,जगतार सिंह,अमनप्रीत सिंह,वकीला बेगम,भूपेंद्र पाल, रोहित शर्मा,इस्लाम त्यागी चेयरमैन, अभिषेक गोयल,बाबर अंसारी,तन्नू कुरैशी, विजय धीमान,मुन्ना ककराला, विनोद पाल,टीटू पाल,सुरेश प्रधान,सतबीर सैनी,करण सिंह सैनी,रामफल सैनी,सोमपाल सैनी,विशाल सैनी,देवेंद्र सिंह,सुभाष प्रजापति सहित हजारो समर्थक मोजुद रहे।
राजकीय शोक के कारण नहीं निकाला जुलूस
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद राजपाल सैनी के सपा में शामिल होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में एक असीम उत्साह दिखाई दे रहा है। आज यह प्रत्यक्ष रूप से उमड़ी भीड़ के कारण सभी ने महसूस भी किया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का सवेरे से ही उनके देवपुरम स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता यहां से राजपाल सैनी और शिवान सैनी को एक बड़े जुलूस के रूप में सपा कार्यालय ले जाने के लिए आतुर थे, लेकिन राजपाल सैनी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन के कारण राज्य में घोषित राष्ट्रीय शोक को तरजीह दी और आवास से जुलूस के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वहां से थोड़ी थोड़ी संख्या में कार्यालय भेजा और खुद भी सादगी से कार्यालय पहुंचे। उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर नई मण्डी अनिल कपरवान मय फोर्स तैनात रहे।
हार को जीत में बदलने का काम करेंगे राजपाल सैनीः राजकुमार यादव
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के भीष्म पितामह माने जाने वाले राजकुमार यादव ने स्वागत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजपाल सैनी और उनके साथ आये दूसरे नेताओं के कारण कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निश्चित ही उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के साढ़े चार साल के कुशासन ने जनता को केवल और केवल परेशान किया है। नौजवान, किसान, व्यापारी और मजदूर सभी बर्बाद हो रहे हैं। आज प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से मुक्ति के लिए अखिलेश यादव की ओर देख रही है, क्योंकि अखिलेश यादव ने ही एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनहितों का लेकर भाजपा के खिलाफ मजबूत संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने राजपाल सैनी और उनके पुत्र शिवान सैनी की पार्टी में लखनऊ में भव्य समारोह आयोजित कर ताजपोशी की और आज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ यहां उनका रिसेप्शन किया है। अब स्वागत का दौर पूरा हो गया है, अब काम का वक्त आया है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में पार्टी ने भारी संख्या में वोट हासिल किये, लेकिन जिले में जीत नहीं सकी। पांच साल की इस कमी को राजपाल सैनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे और 2022 में हम जिले से सपा प्रत्याशियों को जिताकर भेजेंगे। उन्होंने सभी नेताओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।
दंगा, सिसौली किसी भी प्रकरण पर नहीं बोले राजपाल सैनी
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सभा के दौरान पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कोई भी विवादित टिप्पणी करने से परहेज ही किया।
यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजपाल सैनी ने कहा कि बसपा में रहकर भी उन्होंने जनहितों के लिए संघर्ष करते हुए केवल काम को प्राथमिकता दी। जिस ईमानदारी से उन्होंने बसपा में रहकर काम किया, उससे ज्यादा काम सपा में करेंगे और 2022 में पार्टी को जिताने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में आये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल में प्रदेश का कायाकल्प किया है। जब उनसे सिसौली प्रकरण पर सवाल किया तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 2013 के दंगों और दंगों को लेकर भाजपा के एक विधायक के खिलाफ अदालत से आये आदेश को लेकर भी वह खामोश रहे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा ही भाईचार और सामाजिक सद्भाव को सर्वाेपरि मानकर काम किया है। मैं ऐसा कोई भ बयान नहीं दूंगा, जिससे साम्प्रदायिक ताकतों को शक्ति मिले। हम समाज को जोड़ने के लिए काम करेंगे और यही ताकत सपा को सत्ता में ले जाने का काम करेगी।