undefined

मैदान से हटे गठबंधन के अवतार, जेवर से वापस लिया पर्चा

मैदान से हटे गठबंधन के अवतार, जेवर से वापस लिया पर्चा
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के पहले चरण के नामांकन के दौर के बीच ही सपा और रालोद गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। छपरौली से पार्टी के द्वारा घोषित प्रत्याशी को बदले जाने के बीच चर्चाओं में चल रहे गठबंधन में अब प्रत्याशी ही मैदान से हट गया है। गठबंधन के टिकट पर रालोद प्रत्याशी के रूप में गौतमबु(नगर की जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अवतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन अचानक ही वापस लेकर सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी अवतार भड़ाना ने अपने वकील के जरिए प्रशासन को दी है जिसमें बताया गया है कि कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्होंने अपना नाम वापस लिया है। इस बात की जानकारी प्रशासन को दी गई है। इसके बाद यूपी में नई सियासी हलचल मची है।

बता दें कि हरियाणा के रहने वाले अवतार सिंह भड़ाना 64 साल के हैं। उनका राजनीतिक सफर लंबा है। कांग्रेस के टिकट पर वह फरीदाबाद से तीन बार और मेरठ से एक बार 1999 में सांसद रह चुके हैं। इसके बाद साल 2017 में भाजपा के टिकट से मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से वह चुनाव जीत सके थे। चार बार सांसद रहे और मीरापुर के मौजूदा विधायक अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़कर 12 जनवरी को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए थे। इसके बाद रालोद ने उन्हें गौतमबु(नगर की जेवर सीट से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस सरकार ने किसी की नहीं सुनी और इस बार गठबंधन मजबूत तरह से चुनाव लड़ रहा है। वह ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। कोरोना ने उनको झटका दे दिया और वह होम आइसोलेशन में चले गये हैं। अब जेवर पर नया प्रत्याशी बनाने के लिए गठबंधन में मंथन शुरू हो गया है।

Next Story