undefined

दिल्ली में भाजपा नेता ने लगाई पार्क में फांसी, मौत

यह घटना होली की शाम को सामने आई जब जीएस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क के अंदर ग्रिल से लटका मिला।

दिल्ली में भाजपा नेता ने लगाई पार्क में फांसी, मौत
X

नई दिल्ली। होली के दिन दिल्ली में भाजपा नेता का शव पार्क में लोहे की ग्रिल से लटका हुआ पाये जाने पर सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया है कि भाजपा नेता ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या की है।

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के एक नेता ने अपने घर के ही पास स्थित एक पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले भाजपा पश्चिम दिल्ली प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष जीएस बावा थे। भाजपा नेता की आत्महत्या की सूचना से हड़कम्प मच गया। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने घरेलू झगड़े के चलते आत्महत्या कर ली लेकिन पुलिस और परिवार दोनों ही अभी आत्महत्या के कारणों पर कुछ नहीं कह रहे। 58 वर्षीय जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे।

यह घटना होली की शाम को सामने आई जब जीएस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क के अंदर ग्रिल से लटका मिला। शाम करीब 6.00 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बावा के शव के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी पहचान भाजपा नेता जीएस बावा के रूप में की। पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story