undefined

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत चोटिल, जयंत पहुंचे अस्पताल

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी आज चौधरी नरेश टिकैत का हालचाल जानने दिल्ली के एक अस्पताल पहुंचे। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत ठीक हैं और जल्द घर लौट आएँगे।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत चोटिल, जयंत पहुंचे अस्पताल
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत को लेकर बुरी खबर आ रही है। चोट का शिकार होने के बाद चौधरी नरेश टिकैत को आपरेशन के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी आज चौधरी नरेश टिकैत का हालचाल जानने दिल्ली के एक अस्पताल पहुंचे। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत ठीक हैं और जल्द घर लौट आएँगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि चौधरी नरेश टिकैत को पिछले महीने कंधे के नीचे चोट लग गई थी। पहले डाक्टर दवाईयों के जरिए उपका उपचार करने का प्रयास करते रहे, लेकिन अब चिकित्सकों ने उन्हे आपरेशन की सलाह दी है, जिसके कारण आज उनका आपरेशन होगा।

Next Story