undefined

मुख्यमंत्री आवास पर करोड रूपये किये खर्चः आप का राजयोग बहुत जल्दी राजरोग में बदलाः सुधांशु

मुख्यमंत्री आवास पर करोड रूपये किये खर्चः आप का राजयोग बहुत जल्दी राजरोग में बदलाः सुधांशु
X


नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर आजकल घमासान जारी है। मुख्यमंत्री के आवास को लेकर बीजेपी हमलावर है और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

गुरुवार को बीजेपी के राज्य सभा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और और उनकी पार्टी पर हमला बोल दिया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर एक प्रेस कान्फ्रेंस करके कहा कि एक कहावत है कि राज योग जब आता है, तो अक्सर उसके साथ श्राज रोगश आता है, परन्तु आम आदमी पार्टी के संदर्भ में यह श्राज रोगश इतनी जल्दी इतना संक्रामक हो जाएगा ये दिल्ली की जनता की समझ से बाहर था। उन्होंने कहा कि आज यह राज रोग उनकी सरकारए पार्टी और संगठन से होता हुआ उनके घर तक पहुंच गया है। आज दिल्ली स्तब्ध है। यह खुलासा साफ-साफ आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के मुखौटे को बेनकाब करता है। वह दिल्ली पीडब्ल्यूडी का वो क्लाज काट करके बताएं, जिसके तहत विदेशी मार्बल लगाने का अधिकार था और बैगैर इनकी अनुमति के किया गया। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये लेकर कंसल्टेंट को हायर किया। केजरीवाल के लिए एक भव्य महल के जीर्णो(ार के लिए 9 करोड़ 99 लाख खर्च करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास में लाखों रूपये के पंखे लगाये गये है और यह सब उन्होंने बिना अनुमति के किया है, जो बेहद शर्मनाक बात है।

Next Story