undefined

केजरीवाल बोले-तीन महीने में करवा दूंगा पूरी दिल्ली का कोरोना वैक्सीनेशन

देश के दूसरे हिस्सों के साथ ही दिल्ली प्रदेश में भी बढ़ रहे कोरोना के नये मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने भी सख्ती के संदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कुछ सख्ती बरतनी जरूरी हो चुकी हैं।

केजरीवाल बोले-तीन महीने में करवा दूंगा पूरी दिल्ली का कोरोना वैक्सीनेशन
X

नई दिल्ली। देश के दूसरे हिस्सों के साथ ही दिल्ली प्रदेश में भी बढ़ रहे कोरोना के नये मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने भी सख्ती के संदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कुछ सख्ती बरतनी जरूरी हो चुकी हैं।

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य सचिव और अन्य व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली में वैक्सिनेशन को अब युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए ढिलाई की नहीं, सख्ती करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह मामूली वृद्धि है, इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। हम विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। मेरी सभी लोगों से अपील है कि जो भी लोग टीका लगवाने के लिए पात्र हैं वो टीका अवश्य लगवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दिल्ली में हर रोज 30-40 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग रही है। अब हम इसे बढ़ाकर सवा लाख तक ले जा रहे हैं। हम वैक्सीन केंद्रो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेंगे। सरकारी केंद्रों में वैक्सीन देने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। अब इसे बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि देश में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ गया है, इसलिए मैं केंद्र से अनुरोध करता हूं कि अब टीके सबके लिए खोले जाएं। यह लिस्ट बनाने के बजाय कि कौन पात्र हैं, हमें उन लोगों की एक लिस्ट बनानी चाहिए जो अयोग्य हैं। हर किसी के लिए टीकाकरण की अनुमति होनी चाहिए। अगर केंद्र सरकार सभी के लिए टीकाकरण की अनुमति देती है और हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलती है तो हम 3 महीने के भीतर दिल्ली में सभी को टीका लगा सकते हैं। इसके लिए हमने आज एक योजना बनाई है।

Next Story