undefined

आतंकवादियों के घर दावत उड़ा रहे मोदी सरकार के मंत्री!

भारतीय किसान यूनियन ने किसान आंदोलन के बीच ही भाजपा के किसान संवाद कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जब किसान आंदोलन में शामिल लोगों को आतंकवादी बताया जा रहा है तो ऐसे में भाजपा के लोग और मोदी के मंत्री इन आतंकवादियों के घर पर दावत उड़ाने क्यों जा रहे हैं।

आतंकवादियों के घर दावत उड़ा रहे मोदी सरकार के मंत्री!
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने भाजपा के पदाधिकारियों, मंत्रियों व विधायकों के द्वारा किसानों और खाप चौधरियों के घरों पर जाकर किसान संवाद करने को ढोंग करार देते हुए कहा कि भाजपा के लोग आज आतंकवादियों के घरों पर दावत उड़ाने का काम क्यों कर रहे हैं।

किसानों और खाप चौधरियों की चौखट पर भाजपा नेताओं द्वारा किसान संवाद के लिए पहुंचने के सवाल पर 'नयन जागृति' संवाददाता से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाकियू के सहारनपुर मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि भाजपा के नेता और खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी किसानों को आंदोलनजीवी, आतंकवादी और माओवादी कह चुके हैं। भाजपा के कई लोगों और सरकार के मंत्रियों ने तो इस किसान आंदोलन को खालिस्तानियों का आंदोलन भी बताया है।

इसके लिए राष्ट्रविरोधी ताकतों से फंडिंग होने के आरोप भी लगाये जा चुके हैं। राजू अहलावत ने सवाल करते हुए कहा कि मंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक अन्य भाजपा नेताओं के साथ इन किसानों के घरों पर जा रहे हैं। खाप चौधरियों की चौखट पर पहुंचकर किसान संवाद का ढोंग किया जा रहा है, जब ये किसान नकली किसान हैं, ये किसान आतंकवादी है तो राष्ट्रवादी भाजपा के लोग इन आतंकवादियों से कौन सा रिश्ता निभाने जा रहे हैं। आतंकवादियों से किस बात की भाजपा और उसके नेताओं को हमदर्दी हो रही है।

उन्होंने भाजपा नेताओं को बुलाने वाले लोगों पर भाकियू की ओर से दण्ड के सवाल पर कहा कि भाकियू ने दण्ड की बात नहीं है, केवल इतना कहा है कि जो लोग भाजपाईयों को बुलायेंगे, उनके घर पर यूनियन के पदाधिकारी भी सौ लोगों को लेकर जायेंगे, जिनका खाना पीना उस व्यक्ति को करना होगा। इसे कोई दण्ड समझ रहा है तो ये उसकी समझ का फेर है।

Next Story