undefined

बागपत में मोहित बेनीवाल ने की ट्रैक्टर परेड

किसान आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी तीन कृषि कानूनों का सच जनता तक लाने के लिए गांव गांव किसान चौपाल कर रही है।

बागपत में मोहित बेनीवाल ने की ट्रैक्टर परेड
X

बागपत। किसान आंदोलन के कारण भारतीय जनता पार्टी तीन कृषि कानूनों का सच जनता तक लाने के लिए गांव गांव किसान चौपाल कर रही है। किसान नेताओं की किसान महापंचातयों के मुकाबले में भाजपा की इन किसान चौपालों में तीनों कृषि कानूनों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों द्वारा किसानों के लिए फायदे का सौदा बताया जा रहा है। भाजपा के इस अभियान के लिए आज देश की राजनीति में शीर्ष दखल रखने वाले पश्चिमी यूपी के जनपद बागपत को चुना गया। यहां पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहिन बेनीवाल का ग्रामीणों ने यादगार स्वागत किया और वह ट्रैक्टर परेड करते हुए सभा स्थल तक पहुंचे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का शनिवार को सांकरौद गांव में भव्य स्वागत किया गया। ट्रैक्टर पर बैठा कर जुलूस के रूप में उन्हें सभा स्थल तक ले जाया गया। उन पर पुष्पवर्षा की गई। सभा में भी किसानों और ग्रामीणों की खूब भीड़ जुटी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का खून चूसा है। भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है। उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल शनिवार की दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा के साथ खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड पर पहुंचे। वहां पर उनका भव्य स्वागत किया। बाद में ट्रैक्टर पर सवार होकर सांकरौद में आयोजित ग्राम चैपाल में पहुंचे, जहां पर उन्होंने उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता किसान विरोधी है।

मोहित बेनीवाल ने कहा कि गत 26 जनवरी को दिल्ली लाल किले पर जो तांडव हुआ, वह देश को शर्मसार करने वाला कृत्य है। किसान का बेटा कभी भी देश को शर्मसार करने वाला कृत्य नहीं कर सकता। किसान का बेटा तो खेतों पर पसीना बहा कर देश को आगे बढाने का काम करता है। चंद लोग किसानों का चोला ओढ़कर कल्याणकारी कृषि बिलों के विरोध में किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। किसान अब उनकी असलियत जान चुका है। अब वह उनके बहकावे में आने वाला नहीं है।


कार्यक्रम में बड़ौत विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र गुर्जर, मनुपाल बंसल, सर्वदमन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Next Story