उमा किरण के साथ अखिलेश यादव से मिले पुरकाजी के कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिल्ली आगमन पर जनपद सपा के अनेक नेताओ ने उनसे मुुलाकात की। इन कार्यक्रताओं से अखिलेश यादव खुलकर मिले। कई नेताओं को स्वयं अखिलेश यादव ने बुलाकर जनपद के विधानसभा सीटों को लेकर समीकरण पूछेे। वहीं दूसरी ओर जनपद के संगठन को लेकर भी जानकारी ली।
पूर्व मंत्री उमाकिरण युवा सपा नेता विक्रांत सिंह एडवोकेट सपा के सक्रिय युवा नेता डॉ इसरार अल्वी ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के अनेक प्रधान तथा सपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री उमा किरण से पुरकाजी विधानसभा के समीकरण को लेकर संपूर्ण जानकारी ली तथा क्षेत्रीय प्रधान व सपा कार्यकर्ताओं से भी मिशन 2022 की सफलता के लिए विचार विमर्श किया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री उमा किरण को हमेशा पूर्ण सम्मान देने का वादा करते हुए उमा किरण व क्षेत्रीय लोगो को पुरकाजी क्षेत्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओ को एकजुट कर व्यापक अभियान चलाने के लिए कहा।
उमा किरण ने कहा कि पुरकाजी क्षेत्र के हर दुख सुख में खड़े रहकर जो विकास का पहिया सपा सरकार जाने के बाद रुक गया है वह विकास सपा की सरकार लाकर तेज गति से चलाया जाएगा। उमा किरण के साथ सपा मुखिया से मुलाकात करने वालो में विक्रांत सिंह एडवोकेट पुत्र उमा किरण ,युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी,अरविंद प्रधान रोहाना ,नरेंद्र सैनी रोहाना ,भूषण कश्यप होशियारपुर,राजकुमार प्रधान अब्दलपुर,मुकीम ,सतीश गुज्जर,अली प्रधान , राकिब सुअहेड़ी ,इसराइल प्रधान, अiसमोहम्मद,इंतजार ,तबरेज आदि मौजूद रहे।