Home > Dheer Singh
युवाओं को बर्बाद करने को पाकिस्तान बड़ी मात्रा में ड्रग्स भेज रहा: सिंह
देश27 Nov 2021 11:50 AM IST
हाल के वर्षों में नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) मामलों के बढ़ते ग्राफ पर चिंता व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकी फंडिंग और हमारी आने वाली पीढ़ियों को खराब करने के लिए बड़ी मात्रा में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा है।
उमाशंकर सिंह बसपा विधानमंडल दल के नये नेता
उत्तर-प्रदेश26 Nov 2021 1:29 PM IST
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बलिया के रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा विधानमंडल दल का नया नेता नियुक्त किया है।
जो परिवार नहीं चला सकते वे प्रदेश चलाने का सपना देख रहे हैं: स्वतंत्र देव
उत्तर-प्रदेश26 Nov 2021 12:30 PM IST
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) की पिछली सरकार में आतंक और भय का राज होने तथा मौजूदा योगी सरकार में उत्तर प्रदेश को सुशासन मिलने की दलील देते हुये कहा है कि प्रदेश में ‘सैंफई खानदान’ का राज देख चुकी जनता अपने परिवार को भी संभालने में नाकाम रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के फिर से सत्ता में आने के सपने को पूरा नहीं होने देगी। सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में पिछली अखिलेश सरकार और वर्तमान योगी सरकार के कामों की तुलना करते हुये कहा कि तब और अब में फर्क साफ दिखता है।
दिल्ली में किसानों की रैली, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
दिल्ली/एनसीआर26 Nov 2021 12:26 PM IST
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन के एक साल पूरे होने पर किसानों के राजधानी में रैली करने की घोषणा के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर पुनः रोक -सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली/एनसीआर25 Nov 2021 12:08 PM IST
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर अगले आदेश तक पुन: रोक लगा दी है और इससे प्रभावित कामगारों को उस अवधि की मजदूरी देने का राज्य सरकारों को आदेश दिया है।
शादी नहीं होने से गुस्साए पुत्र ने पिता की हत्या की
देश25 Nov 2021 12:05 PM IST
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मडियादो थाना अंतर्गत ग्राम चौरइया में शादी ना होने से गुस्साए एक पुत्र द्वारा अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है।
नशे में धुत्त युवक ने किया अपनी सगी बहन से दुष्कर्म
उत्तर-प्रदेश24 Nov 2021 12:33 PM IST
उत्तर प्रदेश में बांदा के नरैनी थानाक्षेत्र में अपनी ही सगी नौ साल की बहन के साथ दुष्कर्म का आरोपी भाई नशे का आदी और सनकी है।
आईएसआईएस ने दी भाजपा सांसद गौतम गम्भीर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढी
दिल्ली/एनसीआर24 Nov 2021 12:16 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
किसान महापंचायत में होगा आगे की रणनीति का फैसलाः राकेश टिकैत
उत्तर-प्रदेश22 Nov 2021 12:16 PM IST
केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून वापस लिये जाने के फैसले के बाद किसान आंदोलन की आगे की रणनीति का फैसला सोमवार को लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में किया जायेगा।
हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता के भाई की मौत, नशे में धुत्त थे फायरिंग करने वाले
उत्तर-प्रदेश22 Nov 2021 12:13 PM IST
उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के भाई की मौत हो गई।
कलराज मिश्र का बडा बयान- फिर से लागू किये जा सकते हैं कृषि कानून
उत्तर-प्रदेश21 Nov 2021 11:41 AM IST
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के भदोही में कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद बड़ा बयान दिया है।
सचिन पायलट और अशोक गहलौत के बीच रार थमी, मंत्रिमंडल का विस्तार आज
देश21 Nov 2021 11:34 AM IST
राजस्थान में महीनों तक चली सियासी हलचल के बीच आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होने जा रहा है।