undefined

आधी रात को आये भूकंप ने नेपाल में मचाई तबाही, 128 लोगों की मौत

आधी रात को आये भूकंप ने नेपाल में मचाई तबाही, 128 लोगों की मौत
X

कांठमांडू। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप आधी रात 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसका केंद्र जाजरकोट जिले में था। भूकंप का असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और यहां तक कि पड़ोसी देश भारत की राजधानी नयी दिल्ली तक महसूस किया गया। साल 2015 में जब नेपाल में भूकंप आया था तब भयंकर बर्बादी हुई थी। हजारों लोगों की जान चली गयी थी न जाने कितने लोग बेघर हो गये थे। किसी ने अपना बेटा खोया था तो किसी ने मां-बाप ने अपनी संतान। स्थिति काफी भयानक थी। अभी एक बार फिर से तेज भूकंप ने नेपाल को हिलाकर रख दिया है। देर रात आये तेज भूकंप ने पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में जमकर हलचल मचाई। आधी रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई कई अन्य लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप आधी रात 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसका केंद्र जाजरकोट जिले में था। भूकंप का असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और यहां तक कि पड़ोसी देश भारत की राजधानी नयी दिल्ली तक महसूस किया गया। सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिले भूकंप के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए। गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों जिलों में 128 लोगों की मौत हो गई और 140 अन्य लोग घायल हो गए। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि भूकंप के कारण कितने मकान क्षतिग्रस्त हुए। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

Next Story