undefined

महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

प्रिंस फिलिप को पिछले दिनों लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उनको छुट्टी मिल गई थी। आज 99 साल की आयु में उनका निधन हो जाने पर ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक छा गया।

महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन
X

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का आज निधन हो गया, वह 99 साल के थे। प्रिंस फिलिप को पिछले दिनों लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद उनको छुट्टी मिल गई थी।

प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग का सम्मान हासिल था। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के शाही परिवार ने अपने बयान में बताया कि प्रिंस फिलिप का निधन विंडसर कैसल में हुआ है। फ्लिप ने 9 अप्रैल की सुबह विंडसर कैसल में आखिरी सांस ली।

फरवरी महीने में प्रिंस फिलिप को इलाज के लिए लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज किया गया। बाद में मार्च के महीने में महारानी के पति प्रिंस फिलिप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। आज उनका निधन हो जाने से ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक छा गया है। रायल फैमिली के ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गयी। इसमें उन्होंने कहा कि प्रिंस फिलिप के निधन के बाद आगे के फैसलों की जानकारी बाद में साझा की जायेगी।

Next Story