undefined

मिस्र में भयानक हादसा-32 लोगों की मौत

मिस्र में सार्वजनिक परिवहन की हालत बेहद खराब है। इस हादसे में एक ट्रेन चेनपुलिंग की वजह से ट्रैक पर रुक गई थी, जिसमें पीछे से आई ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

मिस्र में भयानक हादसा-32 लोगों की मौत
X

काहिरा। उत्तरी अफ्रीकी देश मिस्र में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे की वजह से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि घायलों में कई की हालत बेहद नाजुक है।

ये हादसा मिस्र के सोहाग शहर के पास हुआ है। मिस्र में सार्वजनिक परिवहन की हालत बेहद खराब है। इस हादसे में एक ट्रेन चेनपुलिंग की वजह से ट्रैक पर रुक गई थी, जिसमें पीछे से आई ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक कम से कम 32 लोग मारे जा चुके हैं और 66 लोगों के घायल होने की खबर है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरुआती बयान में कहा कि हादसे में 50 लोग घायल हैं। हालांकि बाद में ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि आखिर हुआ क्या था।

इजिप्ट टुडे मैगजीन के मुताबिक, मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री घटनास्थल पर जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि घायलों में से कई लोगों की हालत काफी गंभीर है। स्थानीय मीडिया में दिखाए जा रहे घटनास्थल के वीडियो में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे नजर आ रहे हैं, जिसके अंदर मलबे में यात्रियों के फंसे होने की बात सामने आ रही है। इन तस्वीरों में कुछ पीड़ित बेहोश नजर आ रहे थे, जबकि अन्य के शरीर से खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले राहत और बचाव का काम शुरू किया।

Next Story