undefined

मुजफ्फरनगर.... हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना में बड़ी टूट, मुख्य पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

हिंदूवादी राजनीति का केंद्र रहने वाले जनपद मुजफ्फरनगर मैं कावड़ यात्रा मैं सबसे लंबा शिविर लगाने वाले क्रांति सेना संगठन में पदाधिकारियों के बीच चार-पांच महीने से चली आ रही नाराजगी आज सार्वजनिक तौर इस्तीफे के रूप में सामने आई है।

मुजफ्फरनगर.... हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना में बड़ी टूट, मुख्य पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
X

मुजफ्फरनगर। शिवसेना की छाया से निकलकर हिंदुत्ववादी विचारधारा के साथ वजूद में आए हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना के कई पदाधिकारियों ने गुरुवार को उनके खिलाफ संगठन में हो रही चुगल खोरी से नाराज होकर क्रांति सेना के पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

आज क्रांति सेना के मुख्य मुख्य पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक जिला महासचिव राजेश कश्यप के निवास स्थान पर हुई, जहां क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने क्रांति सेना की प्राथमिक सदस्यता सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इस दौरान क्रांति सेना के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा 15 - 15, 20- 20 साल से संगठन के प्रति वफादारी से कार्य करने के बावजूद भी कुछ चुगल खोर की बातों को तवज्जो देते हुए मेन- मेन पदाधिकारियों को अनदेखा किया जाना एवं उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य दिन प्रतिदिन किया जा रहा था, जिस से आहत होकर आज क्रांति सेना के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला महासचिव राजेश कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नेहा गोयल, नगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी, युवा नगर उपाध्यक्ष सौरव रॉय, युवा नगर सचिव गोपी वर्मा, आदि पदाधिकारियों ने क्रांति सेना से इस्तीफा देते हुए कहा कि जल्द ही क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता भी अपने मान सम्मान व हिंदुत्व के लिए कार्य करने हेतु क्रांति सेना से इस्तीफा देंगे।

Next Story