undefined

भाकियू नेता राकेश टिकैत दिल्ली में गिरफ्तार

राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस, किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी।

भाकियू नेता राकेश टिकैत दिल्ली में गिरफ्तार
X

मुजफ्फरनगर। यूपी के लखीमपुर खीरी में 75 घंटे का धरना प्रदर्शन करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर दिल्ली में आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए आज दिल्ली पहुंचे भारतीया किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

किसान नेता ने दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी उनकी इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में होने की एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर जानकारी दी है। इस ट्वीट में राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस, किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे ना थकेंगे ना झुकेंगे। इस ट्वीट को उन्होंने मीडिया चैनल के साथ ही दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया है।

Next Story