undefined

भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर का कोरोना से निधन

भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर का कोरोना से निधन
X

सहारनपुर। बुधवार को सहारनपुर जनपद से सुबह ही दुखद समाचार सामनेे आया इस जनपद में पूर्व सांसद रशीद मसूद के निधन के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय राजनीतिक स्तर पर बेहद सक्रिय रहने वाले रामपाल सिंह पुंडीर का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया उनके निधन के समाचार के साथ ही जनपद में राजनीतिक स्तर पर शोक का वातावरण बन गया रामपाल सिंह पुंडीर भारतीय जनता पार्टी केे सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक थे।

भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर पिछले कई दिनों से बुखार होने के कारण अस्वस्थ चल रहे थे मंगलवार को उन्होंने अपने पुत्र के साथ ही कोविड-19 टेस्ट कराया जिसमें रामपाल सिंह पुंडीर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उपचार के लिए रामपाल सिंह पुंडीर को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था यहां पर बुधवार सुबह कोविड-19 अस्पताल में उपचार के दौरान ही भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर का निधन हो गया उनके निधन का समाचार मिलने के साथ ही पूरे जनपद में शोक का वातावरण बन गया वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति हैम

रामपाल सिंह पुंडीर देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला के मूल निवासी थे वह सहारनपुर जनपद में भाजपा मे विभिन्न पदों पर रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मैं भी जीवन का काफी समय जनसेवा के रूप में बिताया पूर्व संघ प्रचारक रामपाल सिंह पुण्डीर का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण सहारनपुर जनपद में जहां भाजपा को राजनीतिक रूप से एक अपूरणीय क्षति हुई है वही उनके निधन से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सहारनपुर के साथ ही पूरे देवगन क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Next Story