undefined

भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने योगी सरकार से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राज्य कैबिनेट में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह पूरी तरह से संगठन को संभालने के लिए तैयार हैं।

भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने योगी सरकार से दिया इस्तीफा
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद आज यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।


इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को वह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे, यहां कार्यकर्ताओं ने एक लंबे काफिले के बाद उनका अभिनंदन और स्वागत किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस जश्न में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष ही प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया और आज योगी सरकार के मंत्रीमण्डल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्षा के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया।

अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ की सरकार के दौरान क्रमशः राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने तथा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उन्होंने अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार जताया।

इसके साथ ही प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व प्रदेश संगठन महामँत्री धर्मपाल ने प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान मोहित बेनिवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिम प्रभारी जे पी राठौर, प्रदेश महामँत्री, जिलाध्यक्ष व जिलाप्रभारी उपस्थित रहे।

Next Story