undefined

भाजपा का पोस्टर वार-संजय-मनीष दो कैदी, राहुल गांधी रावण

राहुल गांधी को पूरी तरह से निशाना बनाते हुए उनको रावण के रूप में दर्शाया गया। इस पोस्टर में राहुल गांधी की दाढ़ी वाली छवि और दस सिर हैं।

भाजपा का पोस्टर वार-संजय-मनीष दो कैदी, राहुल गांधी रावण
X

नई दिल्ली। चाल, चरित्र और चेहरे की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विपक्षी के इंडिया गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के सियासी बवंडर में दो पोस्टर जारी कर नया तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा के एक्स हैंडल भाजपा फाॅर इंडिया पर जारी किये गये ये दोनों पोस्टर राजनीतिक हलचल पैदा किये हुए हैं। इन पोस्टरों के सहारे भाजपा ने आप और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा है। इनमें से दिल्ली के शराब घोटाले को आधारित बनाकर संजय सिंह और मनीष सिसौदिया को तिहाड़ जेल के दो कैदी के रूप में पेश किया गया है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस जमाने का नया रावण बनाकर उनका दस सिर वाला पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही सत्ता और विपक्ष में अब पोस्टर वार छिड़ गया है।

दिल्ली भाजपा की ओर से आज सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पोस्टर जारी किया गया। इसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है-दो कैदी। वहीं दूसरा पोस्टर भाजपा के मेन एक्स हैंडल पर शेयर किया गया, इसमें राहुल गांधी को पूरी तरह से निशाना बनाते हुए उनको रावण के रूप में दर्शाया गया। इस पोस्टर में राहुल गांधी की दाढ़ी वाली छवि और दस सिर हैं। इस पोस्ट में राहुल गांधी को नये जमाने का नया रावण बताया गया। ये दोनों ही पोस्टर पूरी तरह से फिल्मी पोस्टर के रूप में जारी किये गये हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। यह पोस्टर ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया है। राहुल गांधी का पोस्टर भी इसी तर्ज पर बिल्कुल फिल्मी है। राहुल के इस पोस्टर के सबसे ऊपर रोमन में लिखा है-भारत खतरे में है। इसके बाद बड़े फोन्ट में रावण लिखा है। इन पोस्टरों के भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी होने के साथ ही देश की सियासत फिर से गरमा गई है।

Next Story