undefined

LOKSABHA ELECTION-शनिवार को देश में लग जायेगी आचार संहिता

भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाने का ऐलान कर दिया है। इसमें लोकसभा चुनाव-2024 के साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जायेगा।

LOKSABHA ELECTION-शनिवार को देश में लग जायेगी आचार संहिता
X

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल यानी शनिवार को कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस काॅन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। इसे म्ब्प् के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।


पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ, जबकि 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। 23 मई 2019 को आए चुनाव नतीजों में भाजपा को 303 सीटें मिलीं थीं। इस परिणाम के साथ भाजपा 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी आगे थी। इस जीत के साथ पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। मुख्य विपक्षी कांग्रेस को 52 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 24 सीटें मिली थीं। वाईएसआरसीपी और टीएमसी 22-22 सीटें जीतने में सफल रहीं थीं।

इस बार के चुनाव में भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य तय किया है। इस बार भाजपा ने कई नये गठबंधन किये हैं। इसमें सबसे प्रमुख गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल के साथ माना जा रहा है। इसके साथ आने से वेस्ट यूपी में भाजपा और मजबूत हुई है। शनिवार को आचार संहिता लगने के साथ ही चुनावी रणभेरी बज जायेगी और पूरी तरह से माहौल चुनावी रंग में रंग जायेगा।

Next Story