undefined

छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने सपा छोडी, भाजपा में गये

छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने सपा छोडी, भाजपा में गये
X

लखनऊ। चुनावी मौसम में उठापठक होना भी आवश्यक है। इसी बीच सपा के एक दिग्गज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। फर्रुखाबाद से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नरेंद्र सिंह यादव का सैफई परिवार से रिश्तेदारी भी रही है। मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते रहे, लेकिन बदली परिस्थितियों में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। नरेंद्र सिंह यादव का भाजपा में जाना आलू पट्टी मैं सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वह यदुकुल पुनर्जागरण मिशन से भी जुड़े रहे और शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें मिशन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। सपा को यह बडा झटका है जब एक और कद्दावर नेता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Next Story