undefined

KANWAR YATRA...हर की पौड़ी से कल गंगाजल उठाायेंगे मंत्री संजीव बालियान

11 जुलाई को हवाई जहाज से देहरादून पहुंचेंगे केन्द्रीय मंत्री, साढ़े आठ बजे हरिद्वार से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, 14 जुलाई को रात्रि 8 बजे शिव चैक पहुंचने का कार्यक्रम हुआ तय, दोनों राज्यों के अफसरों को पहुंचा कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम।

KANWAR YATRA...हर की पौड़ी से कल गंगाजल उठाायेंगे मंत्री संजीव बालियान
X

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के द्वारा इस साल अपनी पहली कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। वो 11 जुलाई को दिल्ली से देहरादून हवाई जहाज से पहुंचेंगे और फिर हरिद्वार में आस्था का केन्द्र हर की पौड़ी से गंगाजल उठाकर अपनी पैदल कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। चार दिन की पैदल यात्रा के बाद वो शिव चैक पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर उनके ठहराव के दौरान छोटी छोटी सभा और अन्य कार्यक्रम करने की भी तैयारी कर ली गयी है। केन्द्रीय मंत्री की कांवड़ यात्रा के लिए मंत्रालय द्वारा दोनों राज्यों के अफसरों को अधिकारिक कार्यक्रम पहुंचा दिया गया है। सुरक्षा और अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। 14 जुलाई की रात्रि में केन्द्रीय मंत्री गंगाजल के साथ शिव चैक पहुंचेंगे। यहां उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शिव भक्तों ने बड़ा स्वागत करने की तैयारी की है।

बता दें कि केन्द्र सरकार में पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डाॅ. संजीव बालियान ने पिछले दिनों देश और जनपद वासियों की समृ(ि और अपनी मनोकामना के लिए कांवड़ लाने का ऐलान किया था। संजीव बालियान पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। इस सम्बंध में उनके अतिरिक्त निजी सचिव डाॅ. प्रवीण कुमार ने पूरा कार्यक्रम विभागीय स्तर पर जारी कर दिया है। इसके लिए उत्तराखंड और यूपी के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये जाने के लिए भी कहा गया है। बता दें कि दो दिनों से केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वो आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।

अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरयपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से 11 जुलाई की सुबह 7.30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचंेगे। यहां से वो कार द्वारा हरिद्वार जायेंगे और 8.30 बजे हर की पौड़ी से विधिवत रूप से अपनी पैदल कांवड़ यात्रा के लिए गंगाजल उठाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दिन पैदल चलकर वो 11 बजे विसडम स्कूल बहादराबाद पहुंचेंगे। यहां पर विश्राम के दौरान वा शिव भक्त कांवडियों से मिलेंगे तथा एक छोटी सभा भी की जायेगी। शाम को 4 बजे वो यहां से चलकर रात्रि 8 बजे माइटी आॅटो व्हील कार एजेंसी टोल प्लाजा हरिद्वार पर पहुंचकर रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। 12 जुलाई को सवेरे 6 बजे केन्द्रीय मंत्री अपनी यात्रा पर निकलेंगे। 10 बजे वो एटूजेड व्हील सोलानी ब्रिज रूड़की पर पहुंचेंगे और यहां विश्राम के साथ सभा होगी।

शाम 4 बजे यहां से उनकी यात्रा आगे बढ़ेगी, 8 बजे वो दिल्ली देहरादून हाईवे पर लिब्बरहेडी में अशोक चौधरी के आवास पर रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। यहां शिवभक्तों के साथ मिलकर वार्तालाप किया जायेगा। 13 जुलाई को यहां से उनकी यात्रा सवेरे 6 बजे ही शुरू होगी और वो 10 बजे एसबीएन डिग्री काॅलेज पुरकाजी बायपास पर उत्तराखंड-यूपी बाॅर्डर में प्रवेश करेंगे। यहां शिव भक्तों से मिलने का कार्यक्रम है। शाम को 4 बजे उनका काफिला आगे बढ़ेगा। रात्रि 8 बजे वो हेरिटेज रिसोर्ट बरला में रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे।

14 जुलाई को सवेरे 6 बजे केन्द्रीय राज्यमंत्री कांवड़ यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 10 बजे मुजफ्फरनगर फार्मेसी काॅलेज रामपुर तिराहा पर पहुंचेंगे। यहां पर भी उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और शिव भक्तों से मिलने का प्रोग्राम है। इसके बाद यहां से उनकी यात्रा 4 बजे मुजफ्फरनगर की ओर कूच करेगी। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान रात्रि 8 बजे शिव चैक पर पहुंचेंगे। इस दौरान यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है। रात्रि में केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ यात्रा को विराम देंगे।

Next Story