undefined

मुजफ्फरनगर...12 हजार गन्ना किसानों के 15 करोड़ का घालमेल!

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष ने लगाया पंजाब नैशनल बैंक पर किसानों का रुपया हड़पने का आरोप, चीनी मिल से किया गया था किसानों को भुगतान

मुजफ्फरनगर...12 हजार गन्ना किसानों के 15 करोड़ का घालमेल!
X

मुजफ्फरनगर। जनपद में गन्ना किसानों के लिए चीनी मिल द्वारा किये गये भुगतान के रूप में पंजाब नैशनल बैंक की शाखा को किये गये भुगतान का रुपया किसानों के खातों में नहीं पहुंचा है। ऐसे में आरोप लगाया गया है कि चीनी मिल से भेजे गये 15 करोड़ रुपये से ज्यादा के भुगतान का पैसा बैंक अफसर घालमेल करते हुए हड़पने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंउल अध्यक्ष ने गन्ना और किसानों के साथ पीएनबी मंडल मुख्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने शुक्रवार को सरकूलर रोड स्थित पीएनबी मंडल मुख्यालय का घेराव करते हुए मुख्यालय परिसर में किसानों के साथ धरना देते हुए आरोप लगाया कि पंजाब नेशनल बैंक ने हजारों किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान डकार लिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल मंसूरपुर से जुड़े 12573 किसानों का गन्ना मूल्य मिल के माध्यम से सोसाइटी को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि यह पैसा करीब 15 करोड़ 70 लाख था। आरोप है कि किसानों के खातो में मात्र पांच-पांच हज़ार रुपए पहुंचे हैं। जबकि अधिकतर पैसा उनके खातों में ट्रांसफर नहीं किया गया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक को किसानों का पैसा खाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। जब तक पैसा किसानों के खातों में नहीं पहुंच जाता यूनियन आंदोलनरत रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से किसानों के खातों में रुपया नहीं डाला जाता तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब नेशनल बैंक मंडल मुख्यालय की होगी। इस मामले में लीड बैंक मैनेजर पीएनबी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

Next Story