undefined

मुजफ्फरनगर के युवक ने पंजाब में जाकर किया मंगेतर का कत्ल

मुजफ्फरनगर के एक युवक ने अपनी मंगेतर से हुई कहासुनी के बाद पंजाब में उसके घर जाकर गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से सनसनी मची रही। मुजफ्फरनगर से युवक के परिजन भी पंजाब रवाना हो गये।

मुजफ्फरनगर के युवक ने पंजाब में जाकर किया मंगेतर का कत्ल
X

मुजफ्फरनगर। पंजाब के जिला लुधियाना के शहर समराला के गांव कोटला में एक ईंट भट्ठे पर जाकर मुजफ्फरनगर निवासी युवक ने अपनी मंगेतर गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद उसने ख़ुद भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन हत्याकांड के कारण पंजाब से मुजफ्फरनगर तक सनसनी मची रही।

जानकारी के मुताबिक मंगेतर को गोली मारने के लिए नौजवान उत्तर प्रदेश से समराला के गांव कोटला आया था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की के पिता ओम सिंह और माता कुसम लता ने बताया कि उनका परिवार ईंटों के भट्टे पर काम करता था। उन्होंने अपनी बेटी मनीशा की मंगनी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी अजीत सिंह उर्फ सन्नी कुमार पुत्र राजकुमार सिंह के साथ की थी। शुक्रवार को अचानक सन्नी कुमार थाना समराला क्षेत्र के गांव कोटला में भट्ठे पर बने उनके क्वार्टर में आया। सन्नी का घर पर स्वागत किया गया लड़की का पिता नाश्ता का सामान और कोल्ड ड्रींक लेने चला गया। पिता के जाने के बाद सन्नी ने लड़की की माता कुसम को कहा कि उसको अपनी मंगेतर के साथ अकेले में कोई बात करनी है। यह सुनगर लड़की की माता क्वार्टर से बाहर निकल आइ और दोनों को अकेला छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार इसके बाद गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। कुसुम क्वार्टर में गई तो देखा कि उसकी पुत्री मनीषा जमीन पर पड़ी है, उसके सिर से खून बह रहा था। सन्नी के हाथ में तमंचा था, उसने मनीशा के सिर में गोली मारी और इसके बाद भाग गया।

जब भट्ठे पर मौजूद अन्य लोग उसका पीछा करने लगे तो सन्नी भागता हुआ फायरिंग करने लगा और थोड़ी दूरी पर जा कर उसने ख़ुद को भी गोली मार ली। गोली लगने के बाद सन्नी की भी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समराला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों ही परिवार यूपी के ही रहने वाले हैं। लड़की के परिजन यहां पर भट्ठे पर काम करते हैं। लड़की से क्या विवाद हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना करीब सवा 12 बजे की है। पुलिस को एक बजे सूचना दी गयी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के परिजनों को भी सूचित किया गया है। यहां से परिजन समराला के लिए रवाना हो गये थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी होने के कारण नाराजगी की बात सामने आई है। युवक अपने साथ तमंचा भी मुजफ्फरनगर से ही लाया था। उसकी जेब से दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शाहपुर राधेश्याम यादव ने कोई जानकारी होने से इंकार किया है।

Next Story