undefined

COW SANCTUARY-अब चैन की नींद सो पायेगा जिले का किसान

केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के साथ जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और किसानों ने काऊ संेचुरी में किया बेसहारा गौवंश का स्वागत, देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौवंशीय पशुओं के आगमन का दौर शुरू, पहले दिन पहुंचे दो गौवंश, पशुओं के लिए इंडसइंड बैंक से मिला वेटनरी सर्जन, हरियाणा और पंजाब से किसानों ने भेजी पुराली

COW SANCTUARY-अब चैन की नींद सो पायेगा जिले का किसान
X

मुजफ्फरनगर। बेसहारा गौवंशीय पशुओं के आतंक से अपनी फसल को बचाने के लिए किसानों को अब पूरी पूरी रात हाथ में लाठी लेकर खेतों का पहरा देने की समस्या से निजात मिलने जा रही है। इसके लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की पहल पर तैयार हुई काऊ सेंचुरी में गौवंश के रख रखाव का काम शुरू कर दिया है। सोमवार से काऊ सेंचुरी में बेसहारा गौवंश को पहुंचाने के दौर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो ही गौवंशीय पशु काऊ सेंचुरी में लाये गये। केन्द्रीय राज्यमंत्री के साथ जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और किसानों ने इन गौवंशीय पशुओं का स्वागत करते हुए काऊ सेंचुरी का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जाजया लिया। केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि फरवरी के अंत तक जिले के सभी बेसहारा गौवंशीय पशु काऊ सेंचुरी में भिजवा दिये जायेंगे। जनपद में पशु गणना के अनुसार 03 हजार से ज्यादा बेसहारा पशु हैं, जबकि काऊ सेंचुरी की क्षमता 05 हजार पशुओं की है। उन्होंने इसके संचालन के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील भी की।

बता दें कि केन्द्र सरकार के द्वारा देश में गौंवशीय पशुओं के जातीय नस्लों के विकास और संरक्षण के लिये वर्ष 2021 से 2026 तक चलाई जा रही राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू किया गया है। इसी मिशन के तहत केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित देश की पहली काऊ सेंचूरी जनपद के पुरकाजी ब्लाॅक के गांव तुगलकपुर कम्हेडा में बनाई जा रही है। इसके लिए नोडल विभाग केन्द्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी मंत्रालय है। मिशन के अन्तर्गत करीब 64 करोड़ रुपये के बजट से यह इसका निर्माण कार्य 50 एकड़ भूमि पर पूर्ण कराया जा रहा है। फरवरी के अंत तक इस काऊ सेंचुरी का विधिवत लोकार्पण कराने की तैयारी के बीच ही सोमवार को यहां पर जनपद से बेसहारा गौवंश को भेजने के काम का शुभारंभ कर दिया गया है। पहले दिन दो गौवंशीय पशुओं को यहां पर लाया गया। इस दौरान केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के साथ श्री गावर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों, उद्यमियिों, व्यापारियों और क्षेत्रीय किसानों ने गौवंशीय पशुओं का स्वागत किया।


यहां पर पशुओं को रखने के लिए 18 शेड बनाये जा रहे हैं, जिनमें से 12 शेड बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। पक्के फर्श के साथ ही कच्चा एरिया भी छोड़ा गया है। पशुओं के चारे के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों के द्वारा यहां पर पुराली भिजवाई गई है। क्षेत्रीय स्तर पर भी किसान चारा पहुंचा रहे हैं। सिंचाई विभाग की करीब 350 बीघा भूमि पर काऊ संेचुरी के लिए ज्वार और चेरी की फसल की बुआई कराई जा चुकी है, जो आगामी दिनों में हरे चारे के रूप में प्रयोग की जायेगी। यहां पर बायो सीएनजी प्लांट, विद्युत चालित शव दाह गृह, पार्किंग व्यवस्था के साथ ही पशुओं के उपचार के लिए अस्पताल भी बनाया जायेगा। इंडसइंड बैंक यहां पर चिकित्सकों के साथ ही दस कर्मचारियों की व्यवस्था करेगा। जिसमें पहले चिकित्सक की नियुक्ति आज से ही कर दी गयी है। यहां पर मरने वाले गौवंशों का दाह संस्कार विद्युत चालित शव दाह गृह में कराकर उसकी राख से खाद बनाने का काम भी किया जायेगा।


इस काऊ सेंचुरी में किसान या कोई आम व्यक्ति सीधे पशु नहीं पहुंचा सकेगा, बल्कि गांवों से ग्राम प्रधान की संस्तुति पर ही गौवंश यहां लाया जायेगा। शहरों से टाउन एरिया से अनुमति लेनी होगी। यहां पर लाये जाने वाले मेल बुल की भी अलग केटेगरी बनाने की व्यवस्था रहेगी। गाय और बछड़ों को भी अलग रखने की व्यवस्था है। सीमन भी विकसित किया जायेगा ताकि काऊ संेचुरी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। काऊ सेंचुरी का आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए यहां पर गौवंशीय पशुओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं, जो सभी का आकर्षित कर रही हैं। साल 2019 में कराई गई 20वीं पशु गणना के अनुसार जनपद में बेसहारा गौवंशीय पशुओं की संख्या 3,207 है। जबकि काऊ सेंचुरी में वर्तमान में 05 हजार पशु रखने की क्षमता है, इसको बढ़ाकर 10 हजार तक किया जायेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के अलावा श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुशपुरी, उपाध्यक्ष दिनेश मोहन एडवोकेट, सचिव विपुल भटनागर, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुच्छल, संयुक्त सचिव शिशुकांत गर्ग, उद्योगपति राकेश बिंदल, अमित गर्ग, अमित चैधरी, सुमित रोहल, अरविंद भारद्वाज, सजीव जैन, सोमपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story