undefined

WORLD TOUR--तिरंगा यात्रा पर निकले सूजडू के दो दोस्त

जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू किया भारत भ्रमण, कश्मीर से कन्याकुमारी तक करेंगे यात्रा

WORLD TOUR--तिरंगा यात्रा पर निकले सूजडू के दो दोस्त
X

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांव सूजडू के दो दोस्त तिरंगा लेकर भारत भ्रमण करने के लिए निकले हैं। आज उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय से अपनी इस देशव्यापी यात्रा को प्रारम्भ किया। परिवार के लोगों ने इस दौरान दोनों दोस्तों का फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए उनको भारत भ्रमण के लिए रवाना किया। इन दोनों दोस्तों की यह तिरंगा यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जायेगी।

गांव सूजडू निवासी मौहम्मद उस्मान पुत्र मुन्ना और उसका दोस्त मौहम्मद वाजिद पुत्र मौहम्मद सलीम मंगलवार को तिरंगा यात्रा पर निकले। दोनों दोस्त अपने परिजनों और साथियों के साथ डीएम कार्यालय पर पहुंचे और यहां से तिरंगा ध्वज लेकर अपनी भारत भ्रमण की देशव्यापी यात्रा को प्रारम्भ किया। उस्मान ने बताया कि वह अपनी इस यात्रा में कश्मीर, गुजरात, अरूणाचल प्रदेश और कन्याकुमारी होते हुए वापस गांव लौटेंगे। उनकी यह यात्रा करीब 20 हजार किलोमीटर की होगी। उस्मान ने बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को तिरंगे के नीचे एक साथ जोड़ने और देश प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए है। उस्मान ने कहा कि हमारा भारत बेहद ही खूबसूरत देश है और यहां पर सभी धर्मो और समुदाय के लोगों का पूरा सम्मान है। संविधान ने बराबरी का दर्जा दिया है। हम युवाओं को देश के प्रति जोड़ने का संदेश लेकर इस यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान मुख्य रूप से रूपेश चन्द्र विश्वकर्मा, महेश शर्मा, अहसान अंसारी, मौहम्मद फुरकान, मौहम्मद शाहनवाज, अफजाल, मौहम्मद सरफराज, अब्बास, नदीम, वसीम, मौहम्मद आजम, बाबू मलिक, नमून राणा, शावेज, शाहनवाज, इंतजार, मुबस्सिर, अनस, मुजम्मिल, सुहैल, साहिल, आबिद आदि मौजूद रहे।

Next Story