undefined

INDEPENDENCE DAY--मोदीराज में आज भारत आत्मनिर्भर हैः कपिल देव

आजादी के अमृत महोत्सव ने जनता को कराया बिना भेदभाव वाली व्यवस्था का दर्शन, मंत्री ने लोगों से की रविवार से हर घर तिरंगा फहराने की अपील, भाजपा ने की कार्यक्रम समीक्षा

INDEPENDENCE DAY--मोदीराज में आज भारत आत्मनिर्भर हैः कपिल देव
X

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाये जा रहे अने कार्यक्रमों की थीम ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ व मेरी माटी-मेरा देश के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के लिए पार्टी स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, संगठन मंत्री धर्मपाल व प्रदेश महामंत्री संजय राय ने वर्चुअल मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी मीटिंग में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया।

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज अपने गांधीनगर स्थित आवास पर इस समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व प्रदेश महामंत्री संजय राय ने वर्चुअली संवाद कर जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा मेरी माटी मेरा देश अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किये गए मेरी माटी मेरा देश अभियान की समीक्षा करने तथा अभियान को गति देने के लिए भाजपा की वर्चुअल मीटिंग से जुड़े शहर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व प्रदेश महामंत्री संजय राय ने स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘राष्ट्र प्रथम - सदैव प्रथम’ व मेरी माटी-मेरा देश अभियान के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के लिए समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

मंत्री कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव ने एक ऐसे भारत का दर्शन कराया है जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक भारतीय के पास अवलोकन करने का अवसर है। आगामी 25 वर्षो के अमृत काल से जुड़ने का भी अवसर है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि आज भारत शक्तिशाली देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर है। विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाने वाला भारत है। आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना है। जिस तिरंगे के लिए अनगिनत क्रांतिकारी बलिदान हुए उसी तिरंगे को हर घर फहराना है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के आवास पर लगा जनता दरबार


शनिवार की सुबह केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के एटूजेड स्थित आवास पर जनता दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान ग्रामीण अंचलों से भी काफी संख्या में लोग यहां पर पहुंचे थे। लोगों के साथ संवाद करते हुए केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने उनकी समस्याओं को सुना और कुछ मामलों में अधिकारियों को फोन करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान घर के आंगन और सड़क तक लोगों का पूरा हुजूम लगा हुआ नजर आ रहा था।

Next Story