undefined

इंडियन ऑयल के डिपो मैनेजर के घर डकैती, कार व जेवर ले गये बदमाश

इंडियन ऑयल के डिपो मैनेजर के घर डकैती, कार व जेवर ले गये बदमाश
X

इंदौर- शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे कालिंदी गोल्ड में रहने वाले इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के डिपो मैनेजर के बंगले को डकैतों ने निशाना बनाया। चार-पांच नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बंगले में घुसे। सो रहे लोगों के साथ मारपीट की। उनके हाथ-पैर बांधे और फिर इत्मीनान से डकैती को अंजाम दिया। लौटते समय वह कार भी अपने साथ ले गए। लाखों रुपये का सामान वे अपने साथ ले गए हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालिंदी गोल्ड में इंडियन ऑयल के डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे के करीब चार-पांच नकाबपोश घर में घुस आए। उनकी हलचल से डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर की नींद खुल गई। तब बदमाशों ने चाकू अड़ाया और सोने की चेन और अंगूठी निकाल ली। इस बीच, पुष्पेंद्र के दो बेटे जाग गए तो उनके भी हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद डकैतों ने बेखौफ होकर इत्मीनान से पूरा घर खंगाला और कीमती सामान समेटा। लौटते समय पुष्पेंद्र से बंगले के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार की चाबी मांगी और उसमें ही सवार होकर भाग निकले। चोर एक महंगा कैमरा भी साथ ले गए हैं।

Next Story