undefined

किसान मसीहा चरण सिंह को सपा ने किया याद

चौधरी चरण सिंह जयंती पर सपा ने लिया किसानों की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प

किसान मसीहा चरण सिंह को सपा ने किया याद
X

मुजफ्फरनगर। आज सपा कार्यालय पर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा नेताओं ने उनको नमन किया।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि किसान मसीहा जयंती की विचार गोष्ठी सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता व सपा नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुई।


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि किसानों के आंदोलन को समर्थन व मोदी सरकार के कृषि कानूनों का कड़ा विरोध जारी रहेगा किसानों को सरकार उधोगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है जिसे समाजवादी पार्टी सफल नही होने देगी। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने चौधरी चरण सिंह जयंती पर उनको नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां व नए कानून पूरी तरह चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के खिलाफ लागू कर रही है सपा इसका कडा विरोध जारी रखेगी।

पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा मसीहा बताते हुए आज किसानों के हक के लिए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।

पूर्व प्रत्ययाशी खतौली चन्दन चौहान व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष को किसानों का ग्रन्थ बताते हुए किसानों नोजवानो से अपने जीवन मे उतारने की अपील की।


सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने किसानों के मसीहा की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने के बारे में कहा कि आज दमनकारी भाजपा सरकार के चलते किसान भारी ठंड में आंदोलन को मजबूर है सपा इसको लेकर किसानों का साथ देती रहेगी।

चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित गोष्ठी को सपा नेता रविन्द्र कुमार एडवोकेट परवीन मलिक सोमपाल भाटी राजीव बालियान विनयपाल प्रमुख सतबीर त्यागी साज़िद हसन असद पाशा शौकत अंसारी डॉ इसरार अल्वी शाहीम हसन एडवोकेट टीटू पाल रमन इरशाद जाट विकिल चौधरी गोल्डी मुकेश वशिष्ठ लोकेश कश्यप अरशद मलिक बालमुकुंद ग्रेड मोहसिन अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।


शाहीन बेगम जावेद सैफी जनार्दन विश्वकर्मा हनीफ इदरीसी पवन पाल सन्दीप धनगर शहजाद चीकू नदीम राणा मुखिया आमिर डीलर नरेंद्र सैनी जेबा बबली धनवीर कश्यप नवेद रँगरेज साकिब अंसारी जोनी आर्य सावन कुमार एडवोकेट अहसान अंसारी आदि मौजूद रहे।

Next Story