undefined

अखिल भारतीय धनगर महासभा ने किया भाजपा नेता का घेराव

अखिल भारतीय धनगर महासभा ने किया भाजपा नेता का घेराव
X

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के भाजपा नेता पूर्व सभासद राजवीर सिंह के जसवंतपुरी स्थित घर पर जाकर उनका करीब 3 घण्टे तक घेराव किया।

धनगर समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर प्रशासन ने हमारे संवैधानिक अधिकार, हमारे समाज के जातीय प्रमाण पत्रों को जारी करने पर रोक लगा रखी है, जो उच्च न्यायालय द्वारा आदेशित था। समाज के साथ ऐसा सिर्फ जनपद मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है, बाकी प्रदेश के अन्य सभी जनपदों में धनगर समाज के एससी जाति में प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय धनगर महासभा ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के बहिष्कार का आह्नान करते हुए जल्द ही समाज के एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

घेराव करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री व सभासद अरविंद धनगर, जिला अध्यक्ष विनोद धनगर, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश धनगर, जिला सचिव बिजेंद्र धनगर, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धनगर, वार्ड अध्यक्ष रामपुरी संदीप धनगर, युवा जिलाध्यक्ष अनिल गोधना, सचिन धनगर, राजीव प्रधान मंसूरपुर मौजूद रहे।

Next Story