undefined

मुज़फ्फरनगर पुलिस की एण्टी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति जागरुकता अभियान

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों ,ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181ए वुमेन पावर लाइन-1090 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी

मुज़फ्फरनगर पुलिस की एण्टी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति जागरुकता अभियान
X

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने/अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, स्कूल-कालेजों, कोचिंग सेंटर के आस-पास मिशन शक्ति फेज.4 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया।


अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों ,ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन.181ए वुमेन पावर लाइन-1090 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया । बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी

Next Story