undefined

वरिष्ठ पत्रकार विजय कर्णवाल बने कलाल क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष

कलाल क्षत्रिय महासभा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संजीव कर्णवाल के सहारनपुर स्थित घंटाघर के निकट आवास पर किया गया। बैठक में जनपद शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अनेक जिम्मेदार तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

वरिष्ठ पत्रकार विजय कर्णवाल बने कलाल क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष
X

मुजफ्फरनगर। कलाल क्षत्रिय महासभा (रजि.) की एक बैठक का आयोजन सहारनपुर में संजीव कर्णवाल के आवास पर किया गया, जिसमें सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जनपदों के सभी कर्णवाल, जायसवाल एवं वालिया बिरादरी के सैंकडों की संख्या में जिम्मेदार एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार कलाल क्षत्रिय महासभा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संजीव कर्णवाल के सहारनपुर स्थित घंटाघर के निकट आवास पर किया गया। बैठक में जनपद शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अनेक जिम्मेदार तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से महासभा का विस्तार किया गया, जिसमें अनेक पदाधिकारियों की नियुक्त कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शामली से सुखचौन वालिया को मंडल अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार विजय कर्णवाल को मंडल उपाध्यक्ष एवं संजीव कर्णवाल सहारनपुर को सर्वसम्मति से मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सभी ने अपने विचार व्यक्त किये तथा कलाल क्षत्रिय महासभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर में जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा तथा कलाल समाज के सभी वर्गों को महासभा से जोडा जायेगा।

Next Story