undefined

देश के विकास को एक कानून जरूरीः डा. अश्वनी

श्री हरिदेव अंतर्राष्ट्रीय सेवा संघ एक देश एक कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पदयात्रा मुजफ्फरनगर शहर पहुंची

देश के विकास को एक कानून जरूरीः डा. अश्वनी
X

मुजफ्फरनगर। आज श्री हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए संचालित पदयात्रा मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंची, जहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद सलीम, जिला उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह गंभीर सल व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला छात्र प्रमुख प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता अपुल मित्तल, विकास गर्ग, विवेक शर्मा, अनुभव सैनी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मंगलवार को यहां शिव चौक पर पहुंची श्री हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ की पदयात्रा के दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अश्वनी गौड़ ने कहा कि आज देश के विकास के लिए देश में एक कानून के साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी सख्त कानून समय की आवययकता है। उन्हेांने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना अति आवश्यक है। एक देश एक कानून में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु ही हम जन जागरण जागरूकता अभियान बनाने के उद्देश्य से 8 मई 2022 को हरिद्वार से दिल्ली की पदयात्रा लेकर निकले हैं।


निकाली जा रही इस पदयात्रा में भारतवर्ष की सभी धार्मिक संस्थाएं सामाजिक संस्थाएं अध्यात्मिक संस्थान एनजीओ और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के द्वारा किया जा रहा है। इस पदयात्रा में प्रेम सागर गुप्ता मुख्य संरक्षक, रूप सिंह नागर संरक्षक, डा. अश्वनी गौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष, जयदेव पाराशर वरिष्ठ कानूनी सलाहकार, कुमारी प्रज्ञा सिंह प्रवक्ता, जीत सिंह भाटी, मनीष कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, राजकुमार आर्य, कपिल मलिक प्रशासनिक सलाहकार आदि मौजूद रहे। यहां पर अल्प विश्राम के बाद यह पदयात्रा अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई।

Next Story