undefined

अमित शाह ने शिव चौक पर की आरती, बजाया घंटा

मुजफ्फरनगर में अमित शाह के स्वागत के लिए शहर में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने की पुष्प वर्षा, भयंकर भीड़ के कारण दाल मण्डी नहीं जा पाये गृह मंत्री अमित शाह, बीच से ही लौटे वापस, देवबंद में भी भीड़ के कारण पूरा नहीं कर पाये अपना जनसम्पर्क।

अमित शाह ने शिव चौक पर की आरती, बजाया घंटा
X

मुजफ्फरनगर। जनपद में चुनावी माहौल बनाने के लिए आये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए शहर में जोश, उत्साह और उल्लास का वातावरण नजर आया। भारी जनसैलाब ने शाह का जोशीले अंदाज में स्वागत किया। अमित शाह ने भारी भीड़ के बीच शिव चौक पहुंचकर भगवान शिव की आरती की और घंटा बजाकर जीत का शंखनाद भी किया। इस दौरान प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल भी उनके साथ नजर आये। इसके बाद उन्होंने डोर टू डोर प्रचार का प्रयास किया, लेकिन भयंकर भीड़ के कारण वह बीज से लौट गये।

शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह मुजफ्फरनगर में पहुंचे। जनसंवाद के बाद वह शिव चौक पर डोर टू डोर प्रचार करने के लिए आये तो यहां पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसैलाब पलक पावडे बिछाये हुए मिला। लोगों ने अमित शाह के साथ ही कपिल देव के समर्थन में भी जमकर नारे लगाये। शिव चौक और भगत सिंह रोड के व्यापारियों ने उनका उत्साह से स्वागत किया और लोगों ने मार्किट की छतों पर चढ़कर अमित शाह का अभिवादन किया। कई घरों से परिजनों ने अमित शाह और भाजपा नेताओं पर फूलों की बारिश की। उनके स्वागत में मुस्लिम भी यहां पर पहुंचे थे। मुस्लिम महिलाएं अपने बच्चों को लेकर भी शिव चौक पर पहुंची और हाथों में बैनर लेकर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण देने की बात कहते हुए भाजपा का समर्थन किया।


अमित शाह वृन्दावन गार्डन से सीधे शिव चौक पर पहुंचे। यहां पर उनको शिव मूर्ति तक पहुंचने के लिए भीड़ को चीरकर जाना पड़ा। यहां कपिल देव अग्रवाल भी उनके साथ पहुंचे थे। शिव मूर्ति के पंडित ने अमित शाह और कपिल देव का तिलक किया। इसके बाद अमित शाह ने महादेव की आरती की और फिर वह भगत सिंह रोड पर डोर टू डोर सम्पर्क के लिए आगे बढ़ गये। भगत सिंह रोड पर भी भीड़ के सैलाब ने उनको घेर लिया। लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने का भी काफी उत्साह नजर आया। पुलिस अफसरों और पैरा मिलिट्री फोर्स को भीड़ को थामने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भगत सिंह रोड पर कुछ ही दूरी पर जाकर अमित शाह को भीड़ को देखते हुए वापस लौटना पड़ा। उनको दाल मण्डी भी जाना था, लेकिन वह भीड़ को देखकर अपना यह दौरा पूरा नहीं कर पाये। अमित शाह यहां से उद्यमी सतीश गोयल के आवास पर पहुंचे और वहां भोजन करने के उपरांत वह पुलिस लाइन हैलीपेड से देवबंद के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो गये। अमित शाह सवेरे करीब 11.25 बजे हैलीपेड पर उतरे और यहां पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवबंद पहुंच गए हैं। यहां वे डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। शाह के आगमन से पहले यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है। 1952 के बाद शाह पहले गृहमंत्री हैं, जो देवबंद पहुंचे हैं। 23 जनवरी यानी शनिवार को शाह ने कैराना पहुंचकर पलायन का मुद्दा के हवा दी थी। ठीक एक सप्ताह बाद आज वे पश्चिमी यूपी में हैं। शाह का फोकस प्रदेश के इसी हिस्से पर है, जहां वे पार्टी के लिए जनाधार बढ़ाना चाहते हैं। पलायन और दंगों जैसे मुद्दों को हवा देना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। आज अमित शाह मुजफ्फरनगर से देवबंद होते हुए सहारनपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Next Story