undefined

गणतंत्र का जश्न मनाने जोश से निकलीं अंजू अग्रवाल

चेयरपर्सन ने कन्या विद्यालय व टाउनहाल में किया ध्वजारोहण, प्रकाश चौक पर शौचालय का उद्घाटन

गणतंत्र का जश्न मनाने जोश से निकलीं अंजू अग्रवाल
X

मुजफ्फरनगर। आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल पूरे जोशीले अंदाज में नजर आये। उन्होंने टाउनहाल पालिका कार्यालय पहुंचकर सवेरे ध्वजारोहण किया और राजकीय इण्टर काॅलेज के मैदान पर तिरंगा स्मारक पर जाकर इस राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया।


चेयरपर्सन ने इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश के अमर जांबाज शहीदों वीर एवं वीरांगनाओं जिनके द्वारा अपने प्राणों की कुर्बानी के बाद भारतवर्ष को 15 अगस्त 1947 को आजाद कराया एवं बड़ी मशक्कत के बाद 26 जनवरी 1950 को देश में भारतीय संविधान लागू हुआ। उन्होंने बोर्ड के 3 वर्षों में विकास के किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया।




इस दौरान यूपी एचजेएस में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चयनित होने पर रितिका त्यागी पत्नी अनुज त्यागी एडवोकेट तथा कुमारी पूजा पुत्री रविंद्र शर्मा को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में सिविल जज बनने पर सम्मानित किया गया।




चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका कन्या स्कूल में ध्वजारोहण किया। शहर में मौजूद महापुरुषों मूर्तियां डाक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पंडित मदन मोहन मालवीय मेजर आशाराम त्यागी झांसी की रानी एवं शहर में मौजूद अन्य महापुरुषों की मूर्ति पर माला अर्पण किया। इसके बाद आधुनिक शौचालय प्रकाश चैक एवं अहिल्याबाई चैक पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ उसका उद्घाटन किया।


इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, सभासद प्रेमी छाबड़ा, मनोज वर्मा, नौशाद कुरेशी, विपुल भटनागर, हनी पाल, नदीम खान, विजेंद्र पाल, अमित बाबी, संजय सक्सेना, अन्नू कुरेशी, पूनम शर्मा, मनीषा तायल, इरफान अंसारी, नवनीत कुछल, कपिल पाहुजा, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रविंदर राठी, टी एस आरडी पौडवाल, जेई कपिल कुमार, कार्यालय अधीक्षक पूरण चंद पाल, लिपिक मैनपाल, तनवीर आलम, मनोज बालियान, सफाई स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं पालिका के संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story